Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिल्ली के तापमान ने दी शिमला- मसूरी को मात, आग का सहारा ले रहे लोग, जानें आज का न्यूनतम पारा

Weather Update: दिल्ली के तापमान ने दी शिमला- मसूरी को मात, आग का सहारा ले रहे लोग, जानें आज का न्यूनतम पारा

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं उत्तर भारत जबरदस्त ठंड की चपेट में है। पहाड़ो पर बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार की सुबह भी कंपकाती सर्दी के साथ शुरू हुई है। आज भी दिल्ली की सुबह बेहद सर्द है। गुरुवार को पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक सर्द रही। हालांकि कल से राहत की उम्मीद है।

दिल्ली में लोग आग का सहारा लेकर लड़ रहे ठंड की लड़ाई

वहीं दिल्ली में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच लोग खुद को गर्म रखने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। वहीं दिल्ली के आयानगर व रिज केंद्र पर न्यून्तम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दो साल में यह जनवरी का न्यूनतम तापमान है। ठंड के साथ घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में भी मौसम का यही मिजाज रहा है। यूपी में झांसी 3.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी।

वहीं रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 14 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे तक देरी से नई दिल्ली पहुंचीं और दो का परिचालन समय बदलना पड़ा। दिल्ली के हवाई अड्डे ने भी कोहरे के कारण कम दृश्ता का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शिमला मसूरी से ज्यादा ठंडी दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली बृहस्पतिवार को डलहौजी (4.9) डिग्री , धर्माशाला (5.2 डिग्री) , कांगड़ा (3.2 डिग्री) , शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री) , मसूरी (4.4 डिग्री), नैनीताल (6.2 डिग्री) से सर्द रही।

Exit mobile version