Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
‘नेताजी’ की सेहत को लेकर राहत भरी खबर... दिग्गजों ने पूछा हालचाल, जानें

‘नेताजी’ की सेहत को लेकर राहत भरी खबर… दिग्गजों ने पूछा हालचाल, जानें अब कैसी है SP सरंक्षक की तबीयत

बीते कई दिनों से समाजवादी पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजूक बताई जा रही है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सात दिन से ICU में उनका इलाज चल रहा है।  लेकिन अब शायद उनके चाहने वालों की दुवाएं भगवान ने सुन ली है। अब मुलायम सिंह यादव को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

अब भी स्थिती नाजुक बनी हुई है

डॉक्टरों ने पिछले दो दिनों से उनकी हालत में स्थिरता बताई है। जबकि पिछले कई दिनों से ICU में शिफ्ट करने के बाद भी उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में लगातार गिरावट हो रही थी। मुलायम सिंह यादव की तबीयत दो अक्टूबर को अचानक ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पातल के आईसीयू में भर्ती गया था। दिन पर दिन उनकी हालत बिगड़ रही थी। लेकिन अब पिछले दो दिनों उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में स्थिरता है। हालांकि सेहत में अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है उसमें कोई सुधार नहीं है। अभी भी नेताजी को आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी अब भी स्थिती नाजुक बनी हुई है।

दिग्गजों ने पूछा हालचाल


वहीं अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए उनके चाहने वालों की भीड़ लगी हुई है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, सुब्रत राय, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला आजाद और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।  

इसी बीच सपा ने एक ट्वीट के जरिए मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि “मेदांता अस्पताल द्वारा शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है जिसके मुताबिक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि उन्हें लगातार जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।”

ये भी पढ़े-Indian Airforce Day: वायुसेना के 90 वें स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ में होगा Fly past, 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर लेंगे हिस्सा

Exit mobile version