Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Republic Day Parade 2023 Live: पहली बार परेड में 21 तोपों की सलामी

Republic Day Parade 2023 Live: पहली बार परेड में 21 तोपों की सलामी के लिए 105 MM फील्ड गन का इस्तेमाल किया

आज देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज देश के कोने-कोने में आज देश की सैन्य शक्ति और एकता-अखंडता की शक्ति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस साल परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी। 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी कर्तव्य पथ पर मौजूद है। वहीं इस आयोजन को देखने के  लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हैं। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकली जाएंगी। 26 जनवरी के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की आकर्षक लाइव स्ट्रीमिंग News1india पर…

1:20 PM, 26 JAN 2023

21 तोपों की सलामी के लिए 105 एमएम फील्ड गन का इस्तेमाल किया

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में 21 तोपों की सलामी के लिए 105 एमएम फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया। भारतीय तोपों ने ब्रिटिश 25-पाउंडर तोपों का स्थान लिया।

12:57 PM, 26 JAN 2023

फ्लाईपास्ट में तीन मिग 29 मल्टीरोल लड़ाकू विमानों को शामिल करते हुए ‘बाज’ फॉर्मेशन

12:50 PM, 26 JAN 2023

50 विमानों की शानदार फ्लाई पास्ट ने लोगों को किया हैरान

12:47 PM, 26 JAN 2023

74वें गणतंत्र दिवस परेड में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर डाला प्रकाश

12:35 PM, 26 JAN 2023

74वें गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

12:30 PM, 26 JAN 2023

कोर ऑफ सिग्नल्स डेयर डेविल्स की टीम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

गणतंत्र दिवस पर परेड में कोर ऑफ सिग्नल्स डेयर डेविल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

12:27 PM, 26 JAN 2023

गृह मंत्रालय की झांकी में देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दर्शाया

12:25 PM, 26 JAN 2023

सिग्नल्स डेयर डेविल्स टीम की कोर द्वारा साहसी मोटरसाइकिल का प्रदर्शन

12:22 PM, 26 JAN 2023

हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित

हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाती है। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते हुए और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर के किनारों पर बने पैटर्न महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को दिखाते हैं।

12:21 PM, 26 JAN 2023

कर्नाटक की झांकी

कर्नाटक की झांकी प्रतीकात्मक रूप से उपलब्धि हासिल करने वाली राज्य की 3 महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का खुलासा करती है। सुलागिट्टी नरसम्मा,एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की, जिन्हें ‘वृक्ष माटे’ के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का जो समाज में निस्वार्थ योगदान के कारण प्रसिद्ध नाम हैं।

12:19 PM, 26 JAN 2023

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया

12:20 PM, 26 JAN 2023

उत्तर प्रदेश की झांकी में दीपोत्सव को दिखाया

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया।

12:18 PM, 26 JAN 2023

पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की रंगारंग झांकियां

12:17 PM, 26 JAN 2023

‘नारी शक्ति’ और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं की झांकी प्रस्तुत की

केरल ने ‘नारी शक्ति’ और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं की झांकी प्रस्तुत की। ट्रैक्टर 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा को चित्रित किया। जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

12:17 PM, 26 JAN 2023

‘नया जम्मू और कश्मीर’

जम्मू और कश्मीर की झांकी में अपने विषय ‘नया जम्मू और कश्मीर’ के साथ पवित्र अमरनाथ तीर्थ और ट्यूलिप उद्यान और लैवेंडर की खेती को दर्शाया। गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी विकास के नए युग, पर्यटन क्षमता को दर्शाती है।

12:15 PM, 26 JAN 2023

झारखंड की झांकी में भगवान बिरसा मुंडा

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को दिखाया गया। झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया है।

12:11 PM, 26 JAN 2023

उगते सूरज की भूमि अरुणाचल प्रदेश की झांकी

उगते सूरज की भूमि के रूप में जाना जाने वाला अरुणाचल प्रदेश की झांकी साहसिक, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाती है।

12:10 PM, 26 JAN 2023

‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’

गुजरात की झांकी ने गणतंत्र दिवस 2023 पर ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया।

12:07 PM, 26 JAN 2023

भारत के अमृत काल के लिए दिग्गजों की झांकी ने दिखाई प्रतिबद्धता

12:05 PM, 26 JAN 2023

गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी में अहोम योद्धा लचित बोरफुकन को एक नाव पर और मां कामाख्या मंदिर के दृश्य को दिखाया गया है।

12:03 PM, 26 JAN 2023

किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया

गणतंत्र दिवस परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया है।

12:02 PM, 26 JAN 2023

NCC के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी ने किया मार्च

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एनसीसी के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी ने किया मार्च।

12:00 PM, 26 JAN 2023

BSF के शाही ऊंटों ने मोह लिया दर्शकों का मन

74वें गणतंत्र दिवस परेड में BSF के शाही ऊंटों ने मोह लिया दर्शकों का मन।

11:45 AM, 26 JAN 2023

भारतीय नौसेना और वायु सेना की झांकी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और वायु सेना की झांकी दिखी।

11:35AM, 26 JAN 2023

मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं व 6 पुरुष अग्निवीर शामिल

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। बता दें कि इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं व 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हुए।

11:30AM, 26 JAN 2023

भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल

भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय नौसेना के गीत ‘जय भारती’ की धुन बजाई और गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

11:22AM, 26 JAN 2023

मार्चिंग टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्चिंग टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

11:20AM, 26 JAN 2023

आकाश मिसाइल की ताकत

11:07AM, 26 JAN 2023

दुनिया ने देखी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत

11:00 AM, 26 JAN 2023

कर्तव्य दिवस की परेड में गरजा वज्र गन सिस्टम

10:55 AM, 26 JAN 2023

कर्तव्य पथ पर दिखी नाग मिसाइल की ताकत

10:40 AM, 26 JAN 2023

परेड में मिस्र का मार्चिंग दल

पहली बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल शामिल हुआ। जिसका नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी द्वारा किया गया। 

10:33 AM, 26 JAN 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

LIVE-

Exit mobile version