Site icon News1India

दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध, कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर रुकेंगी बसें

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने हालात खराब कर दिए हैं… जहां उत्तर प्रदेश में बारिश ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं.. वहीं देश की राजधानी दिल्ली जो खतरा मंडराता दिख रहा था, अब वह सच होने लगा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जहां दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार सतर्क होती दिखाई दे रही है। अब भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारी वाहनों पर लगा बैन

दिल्ली नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर और लोनी बॉर्डरसे माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी। वहीं आपको बता दे, आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर फिलहाल कोई बैन नहीं लगाया गया है।

बंद हुए स्कूल

1978 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पर पहुंचा हो, जोकि काफी चिंता का विषय है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। राजधानी में करीब 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया। जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा- दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version