Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Reversible Lane Technology: समय और रुपये (Time & Money) दोनों कि बचत के लिए चीन ने निकाली अनोखी तकनीक

Reversible Lane Technology: समय और रुपये (Time & Money) दोनों कि बचत के लिए चीन ने निकाली अनोखी तकनीक

नई दिल्ली: चीन (China) आबादी के मामले में पूरी दुनिया में नंबर एक पर है। इतनी बड़ी आबादी होने पर भी चीन की तरक्की में कोई कमी नहीं दिखती वह हमेशा कोई नई तरक्की में जुझा रहता है सड़कों पर जाम खत्म करने के लिए चीन ने एक अनोखी तकनीक निकाली चीन (China) में तो सड़कों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है इसमें लोगों का समय और रुपये (Time & Money) दोनों का नुकसान होता है। हालांकि इस जाम से निपटने के लिए अब चीन ने एक अनोखी तकनीक (Reversible Lane Technology) निकाली है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है दोनों। वहीं ट्रैफिक भी तेजी से चल रहा है। ऐसी क्या तकनीक है और इसका क्या फायदा है। आइए आपको बताते हैं।

चीन (China) ने जो तकनीक निकाली है वो मूविंग डिवाइडर तकनीक (Reversible Lane Technology) है। इस तकनीक से डिवाइडर को खिसकाया जा सकता है। ऐसे में सड़क पर जिस लेन में ट्रैफिक बढ़ जाता है और जाम लगने लगता है उस तरफ से डिवाइडर को दूसरी तरफ खिसका दिया जाता है। इससे जाम नहीं लगता है और ट्रैफिक तेजी से निकलने लगता है। चीन में रोबोट (Robot of China) कई काम करते हैं। अब इनका इस्तेमाल सड़कों पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए भी किया जा रहा है। बीते दिनों चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें चीन में यातायात के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करने वाली रिवर्सिबल लेन के कामकाज को दिखाया गया था। यहां बताया गया है कि वे इसे कैसे करते हैं। इससे जाम नहीं लगता है। ये छोटी सी क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस तकनीक की तारीफ कर रहे हैं।

इस तकनीक से लोगों का समय और रुपये (Time & Money) दोनों कि बचत होगी। वहीं ट्रैफिक होने से भी बचा जा सकता है। चीन में रोबोट (Robot of China) कई काम करते हैं। अब इनका इस्तेमाल सड़कों पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए भी किया जा रहा है चीन ने कार में लगाई बुलेट ट्रेन की तकनीक, 230 Kmph की स्पीड तक पहुंची यह फ्लाइंग कार (Flying Car) उड़ने वाली गाड़ियां एक सपने की तरह रही हैं। वर्षों से इन्हें हम सिर्फ साइंस फिक्शन में देखते आए हैं वाहनों की इस टेस्टिंग का वीडियो एक चीनी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में ट्रैक पर चलते समय कारों को कभी-कभी उड़ते हुए देखा जा सकता है। चीन कोई ना कोई तकनीक लाता रहता है। बड़ती हुई जनसंख्या के साथ तकनीक भी बड़ती हुई दिखती है।

यह तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ चीन में हो रहा हो ऐसा नहीं है। पहली बार इस तकनीक का उपयोग 1963 में प्रसिद्ध सैन फ्रांसिस्को गोल्डन गेट ब्रिज पर किया गया था। चीन में ही साल 2016 में ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझेन में इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। बीजिंग, चांगसा, नानजिंग और जिनान जैसे अन्य शहरों ने भी भीड़-भाड़ वाले यातायात को व्यवस्थित करने के लिए इस तकनीक को अपनाया जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में फ्लोरिडा और मैक्सिको कुछ अन्य स्थान हैं जिन्होंने यातायात की समस्या से निपटने के लिए इस नवाचार (Innovation) को अपनाया है।

Exit mobile version