Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी, लिस्ट में 5 नए राष्ट्रीय

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी, लिस्ट में 5 नए राष्ट्रीय सचिव हुए शामिल, इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची रविवार को जारी की। जिसमें गाजीपुर के ओमप्रकाश सिंह और बलिया के रामगोविंद चौधरी को भी जगह दी गई। दोनों को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। संशोधित सूची जारी होने के बाद समाजवादियों में प्रसन्नता फैल गई। समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

बलिया के रामगोविंद को मिली नई जिम्मेदारी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को संशोधित सूची में जगह मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बलिया के बांसडीह में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में फूल मालाओं से लाद कर बधाई दी। इस बीच रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं अपनी पूरी क्षमता से उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

शोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य

बता दें कि सात दिन पहले सपा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई थी, जिसमें रामगोविंद चौधरी को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था। इस कार्रकारिणी में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया था। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। पहले 19 राष्ट्रीय सचिव थे, लेकिन अब 5 राष्ट्रीय सचिव जुड़ने से यह संख्या अब 24 हो गई है। यानी संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य हैं। 

गाजीपुर के ओमप्रकाश बने सपा के राष्ट्रीय सचिव

वहीं गाजीपुर की राजनीति में ओम प्रकाश सिंह सपा की एक मजबूत कड़ी हैं। पार्टी की ओर से उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सेवराई स्थित पैतृक आवास पर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक रह चुके ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का झंडा बुलंद किया जाएगा।  

लिस्ट में शामिल अन्य तीन नाम

ओमप्रकाश सिंह पिछले दिनों तब चर्चा में आए जब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी। इसमें ओमप्रकाश सहित कई पुराने नेताओं के शामिल नहीं थे। इसके बाद उनसे संबंधित ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके कई अर्थ निकाले गए। लेकिन रविवार को संशोधित सूची जारी होने के बाद सभी चर्चाओं पर विराम लग गया।  

इसके अलावा विनय तिवारी को पार्टी में राष्ट्रीय सचिव का पद दिया गया। अरविंद सिंह गोप, नीरज सक्सेना, अभिषेक मिश्रा व तारकेश्वर मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

Exit mobile version