Site icon News1India

Richa Chaddha on Army: ऋचा चड्ढा के ‘गलवान’ ट्वीट पर मचा बवाल, भारतीय सेना के अपमान पर भड़के लोग

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर बोलती रहती है। इस वजह से कभी उनकी तारिफ तो कभी ट्रोलिंग भी होती है। ऐसा ही कुछ उन्होंने फिर कर दिया है कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिस पर बवाल मच गया है। लोग सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा पर खूब गुस्सा निकाल रहे हैँ और कह रहे हैं कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है। बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी रिचा चड्ढा के ट्वीट को तुरंत हटाए जाने की मांग करते हुए एक्ट्रेस पर गुस्सा निकला।

दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि अगर सरकार आदेश दे तो पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मी को वापस लेने के लिए कैयार है। इसी ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने रपएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है। ऋचा चड्ढा के इसी ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि ऋचा ने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया है। बता दें कि जून 2020 में लद्दाख की गलवान वादी में भारती फौजियों ओर चीनी सेना के बीच झड़पो में भारतीय फौज के 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई भारतीय जवानों ने कई चीनी फौजियों को भी ढेर कर दिया था लेकिन चीने ने कभी तादाद के बारे में खुलासा नहीं किया।

ऐसे में ऋचा चड्ढा के इस बयान के भारतीय जवानों की कुर्बानी को लेकर मजाक के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए लोग उनका विरोध कर रहे है। ना सिर्फ आम आदमी वे नेता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी ऋचा को खरी-खरी सुनाई जा रही है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने #urbannaxals बताते हुए लिखा कि भारतीय फौज की कुर्बानी बलिदान का मजाक उडाते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने लिखा-‘जवानों का मजाक उडाने वालों को यह देश और कुदरत कभी माफ़ नही करेगा।

Exit mobile version