Monday, January 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान- फिल्म ‘RRR’ की तरह भारत की अर्थव्यवस्था भी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड …

abhishek tyagi by abhishek tyagi
April 3, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में 418 बिलियन डॉलर यानी करीब 32 लाख करोड़ का निर्यात किया गया. टारगेट से ये करीब 5% ज़्यादा है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार की योजना के तहत लगातार निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में निर्यात काफी ज्यादा बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पहले अमूमन विकासशील देशों तक ही निर्यात होता था, जो अब विकसित देशों को भी बड़ी मात्रा में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए जवाहरात और जूलरी के लिए सबसे ज्यादा निर्यात चीन को किया गया है. आत्मनिर्भरता की तरफ देश तेज़ी से बढ़ रहा है. पीयूष गोयल बोले हर महीने 30 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात हुआ है. वो भी कोरोना की दो लहर के बाद देश ने ये हासिल किया है. फिल्म आरआरआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की जानकारी मिल रही है कि ये भारत की सबसे सफलतम फ़िल्म बनने जा रही है, उसी तरह से भारत भी लगातार हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता जा रहा है।

RELATED POSTS

No Content Available

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक फिल्म चल रही है RRR. मैंने सुना है ये आज तक भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है. 750 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है. मुझे लगता है ऐसे ही अब भारत की अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ने में जुटी हुई है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 2019-20 में गेंहू 2 लाख टन यानी 500 करोड़ का निर्यात हुआ था. वहीं 2020-21 में 21.55 लाख टन यानी करीब 4000 करोड़ का निर्यात हुआ. 2021-22 में बढ़कर ये 70 लाख टन से अधिक हो गया यानी करीब 15000 करोड़ से ज़्यादा का निर्यात हुआ।

Tags: RRR Movie Hindi Dubbed OTT Release Date Updatesrrr movie release daterrr movie release date in hindirrr movie release date in hindiRRR Release Date:rrr movie statement on piyush goyal
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

नासिक के नजदीक LTT-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के जान-माल को नहीं हुआ नुकसान

भारत को भी सता रहा है श्रीलंका जैसा डर, पीएम मोदी की सचिवों के साथ बड़ी बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist