Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जिसने बचाई करोड़ो की जान, रूसी वैज्ञानिक को किसने उतारा मौत के घाट

Russian Scientist Murder: जिसने बचाई करोड़ो की जान, आखिर कोविड वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक को किसने उतारा मौत के घाट

रूस के एक वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक V बनाने में योगदान करने वाले वैज्ञानिकों में से एक एंड्री बोटिकोव की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव गुरुवार (2 मार्च) को उनके ही अपार्टमेंट में मिला था। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

कोविड वैक्सीन बनाने वाले रूसी वैज्ञानिक की हत्या

कोरोना महामारी से अरबों कि जान बचाने वाले शख्स की ही किसी ने हत्या कर दिया। हम बात कर रहे हैं,रूसी कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने वाले वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की। रुसी अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को बोटिकोव के शव को उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। पहली नजंर में वैज्ञानिक की हत्या गला घोंटकर किए जाने के प्रमाण मिलें हैं। इसके बाद मॉस्को पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 47 वर्षीय एंड्री बोटिकोव रुस के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट में से एक हैं। वे उन 18 वायरोलॉजिस्ट कती टीम में शामिल थे, जिन्होंने गेमालेया नेश्नल रिसर्च सेंटर में स्पुतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था।

आर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड सम्मान भी मिल चुका

बता दें कि बोटिकोव को आर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड सम्मान भी मिल चुका है। स्पुतनिक वी वैक्सीन को दुनिया का पहला कोविड रोधी टीका माना जाता है। असे 2020 में खुद रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन नए एक भव्य समारोह में लॉन्च किया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने पहले ही इस वैक्सीन की खुराक ली है।

घर में घुसे एक अनजान शख्स ने किया हमला

हालांकि, तब अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के इस दावे पर संदेह जाताया था। सबसे पहले लॉन्च होने के बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लंबे समय तक इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी। भारत ने रूस से स्पुतनिक वी वैक्सीन खरीदने के लिए करार भी किया था। वहीं दावा किया गया है कि उनके घर में घुसे एक अनजान शख्स ने हमला किया। अब रुस की टॉप एजेंसी अस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस हमलावर ने असहमति के कारण वैज्ञानिक को बेल्ट से पीटा था। आईसीआर के मॉस्को डिवीजन ने जारी एक बयान में सूचित किया कि एक आपराधिक जांच चल रही थी और हमलावर को कम से कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Exit mobile version