Site icon News1India

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी के दौरान 1 भारतीय छात्र की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं, भारतीय अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में मौजूद हैं. इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

इससे पहले खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने बताया था कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की. सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं.

इससे पहले, उन्होंने बताया कि सोमवार को खारकीव में हुई गोलाबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना 14 लाख की आबादी वाले इस शहर में आगे बढ़ने की रूस की कोशिशों को बाधित करने की कोशिश कर रही है.

यूक्रेनी सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खारकीव में प्रशासनिक इमारत में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे उसके पास खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इस विस्फोट से इमारत की खिड़कियां टूट गईं।

Exit mobile version