Site icon News1India

UP Nikay Chunav Result: सहारनपुर में BJP के अजय सिंह ने की जीत दर्ज, बसपा को पछाड़ा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, मतगणना की प्रक्रिया में सहारनपुर मेयर सीट पर बीजेपी ने 154703 वोटों के अंतर से जीत हासुल कर ली है। यहां बीजेपी के अजय कुमार सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद, सपा के नूर हस्न और कांग्रेस के प्रदीप शर्मा को चुनावी शिकस्त दी है।

आपको बता दें कि सहारनपुर से बसपा को कद्दावर नेता इमरान मसूद ने अपनी भाभी खदीजा मसूद को चुनाव लड़वाया था। शुरुआती रुझान में बसपा से चुनाव लड़ने वाली खदीजा कुछ समय के लिए आगे भी हुई थी, लेकिन समय के साथ-सात वापसी करते हुए भाजपा ने बाजी मार ली। खदीजा का चुनाव हारना इमरान मसूद के लिए तगड़ा झटका है।

सहारनपुर मंडल में शामली, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इसमें से सहारनपुर नगर निगम है, जबकि शामली और मुजफ्फरनगर नगर पालिका लसीट है। सहारनपुर में 4 मई को पहले चरण में मेयर समेचत 70- वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। आज काउंटिंग के बीच सहारनपुर के देवबंद मतगणना स्थल पर पब्लिक और पुलिस के बीच झड़प हो गई. झड़प में एक सिपाही और एक बीजेपी कार्यकर्ता के घायल हो गया।

Exit mobile version