Site icon News1India

UP Crime: हिंदू लड़की के घर देर रात घुसा जियाउर्रहमान, पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई, अस्पताल ले जाते हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देर रात गांव का एक मुस्लिम लड़का एक हिंदु लड़की के घर में घुस गया। बता दें जिसके बाद लड़की के स्वजन ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृत्क युवक के पक्ष ने युवती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं दूसरी तरफ युवती ने भी बुधवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव है और पीएसी तैनात कर दी गई है। बता दें कि मृत युवक की पहचान 19 साल के जियाउर्रहमान के तौर पर हुई है। 12 वी पास करने के बाद अपने पिता की परचून की दुकान पर बैठता था।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियाउर्रहमान जिस लड़की के घर में घुसा था उसको उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जियाउर्रहमान मंगलवार की देर रात लड़की के घर में घुसा था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने पकड़कर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जब पहुंची तो युवक घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौैत हो गई। इसके बाद उस लड़की ने भी फांसी लगा लि। आरोप है कि जियाउर्रहमान युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था। सहारनपुर पुलिस ने बुधवार (2 नवंबर 2022) को ट्वीट कर बताया है कि पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। युवक और युवती के परिजनों से बातचीत की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस की इब तक जांच पड़ताल के मुताबिक पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है। यह भी बताया गया है कि युवक का दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते युवक की हत्या की गई है। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल में लगे हैं। पुलिस इस पुरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Exit mobile version