रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Delhi Crime: जब उतरा प्यार का खुमार… फ्रिज में मिली निक्की की लाश, गर्लफ्रेंड की हत्या के अगले ही दिन दूल्हा बना साहिल

by Juhi Tomer
फ़रवरी 15, 2023
in एडिटर चॉइस, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से श्रद्धा जैसे मर्डर केस से दहल गई है। बता दें की मंगलवार को हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। दरअसल, मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है। आरोपी लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया और चौंकाने वाली बात तो ये है कि हत्या के अगले ही दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के से पूछताछ जारी है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। वहीं आरोपी लड़के का नाम साहिल गहलोत है। युवक ने अपनी गर्लफ्रंड की हत्या कर शव को अपने ढ़ाबे के फ्रीज में रख दिया। इसके बाद मंडोठी गांव, झज्जर में बारात ले जाकर दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। आरोपी साहिल गहलोत प्रेमिका के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे एक सूचना के बाद उसके मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में युवती के परिजनों और अन्य किसी ने पुलिस में किसी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। साहिल और मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो वर्षों सो सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दबाव में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चाहती थी। पुलिस की जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दबाव बना रहे थे। आरोपी ने यह बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को यह बात पता लग गई। वह साहिल से शादी करने कि जिद्द करने लगी। ऐसे में साहिल ने डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। सव को ढ़ाबे के फ्रीज में रखकर अपने घर चला गया और 11फरवरी को झज्जर बारात ले जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने निक्की के शव को फ्रीज से बरामद कर लिया है।

RELATED NEWS

Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

जुलाई 18, 2026
Govindpuri Double Murder Case : क्या 12 लाख रुपये की कमेटी बनी हत्या की वजह? पुलिस करीबी लोगों पर क्यों कर रही शक

Govindpuri Double Murder Case : क्या 12 लाख रुपये की कमेटी बनी हत्या की वजह? पुलिस करीबी लोगों पर क्यों कर रही शक

मई 22, 2026

जानें क्या है पूरा मामला

साहिल गहलोत साल 2018 में निक्की यादव से उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में मिला था। वहीं पहली मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और फिर ग्रेटर नोएडा में ही एक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। दोनों के सिर पर प्यार इस कदर सवार था कि निजी यूनिवर्सिटी में अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेने वले निक्की यादव और साहिल गहलोत अपनी पढ़ाआ पूरी नहीम कर सके।

वहीं इसके बाद साहिल ने किसी एक कॉलेज में दाखिला ले लिया और निक्की यादव के साथ द्वारका इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा इसके बाद दोनों ने उत्तम नगर में एक घर किराए पर लिया। निक्की यादव ने साहिल के साथ शादी का सपना देखा था लेकिन वह नहीं जानती थी कि जिसे वह अपना हमसफर चुन रही है, वहीं एक दिन उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर देगा।

घरवालों को निक्की यादव और साहिल गहलोत का रिश्ता था नापसंद

साहिल के घर वालों को निक्की यादव और साहिल गहलोत का रिशता भाता नहीं था और इसी कारण से साहिल गहलोत के घर वालों ने उसकी शादी कहीं औक तय कर दी थी। इन सब बातो से अनजान निक्की साहिल के साथ गोवा घूमने का प्लान कर रही थी, जिसके लिए निक्की ने गोवा के लिए टिक्ट भी बुक करवा लिए थे। लेकिन किी कारण से साहिल की टिकट कंफर्म नहीं हो पाई और इसके बाद दोनों ने उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया।

इसी बीच निक्की को साहिल की 10 फरवरी को होने वाली शादी के बारे में भनक लग गई, जिसके बाद निक्की ने साहिल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और फिर दोनों गाड़ी में स्वार होकर आनंद विहार की तरफ चल दिए। बीच रास्ते में लगातार साहिल निक्की को समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब दोनों आनंद विहार पहुंचे तो उन्हे पता चला कि उत्तराखंड जाने के लिए बस आनंद विहार बस अड्डे से नहीं बल्कि कश्मीरी गेट बस स्टेशन से मिलेगी।

साहिल ने गला रेतकर कि हत्या

दोनों से कश्मीरी गेट बस स्टेशन का रुख किया लेकिन साहिल की शादी को लेकर निक्की इस कदर नाराज थी कि दोनों के बीच कहासुनी इस हद तक बढ़ गई की साहिल ने गुस्से में आकर मोबाइल की डाटा केबल से अपनी ही गाड़ी में निक्की यादव की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर साहिल, निक्की के शव को अपनी गाड़ी में रखकर मित्राऊं गांव के अपने ढ़ाबे पर पहुंचा।

ढाबे पर पहुंचने के बाद साहिल ने निक्की यादव के शव को ढाबे में रखे एक फ्रिज में छिपा दिया। इस हत्याकांड को साहिल ने 9 तारीख की रात को अंजाम दिया और उसके बाद पहले से तय 10 फरवरी की अपनी शादी के दिन वह घोड़ी पर चढ़ा। साहिल के घर वाले और तमाम दोस्त उसकी शादी से बेहद खुश थे लेकिन उनको नहीं पता था की घोड़ी पर बैठा दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड का हत्यारा है।

पुलिस ने लिया एक्शन

वहीं शादी के महज 4 दिन बाद यानी 14 तारीख को दिल्ली पुलिस को क्राइम ब्रांच को इस हत्याकांड की भनक लग गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मित्राऊं गांव में बने साहिल के ढाबे पर पहुंच गई और वहां से निक्की यादव के शव को बरामद कर लिया और उसके बाद इस हत्याकांड के आरोपी साहिल को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags: delhi crimeDelhi Girlfriend MurderDELHI MURDERlatest news in hindiNews in HindiSahil GehlotShraddha Murder Case
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Delhi Triple Murder Cases: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने...

Govindpuri Double Murder Case : क्या 12 लाख रुपये की कमेटी बनी हत्या की वजह? पुलिस करीबी लोगों पर क्यों कर रही शक

Govindpuri Double Murder Case : क्या 12 लाख रुपये की कमेटी बनी हत्या की वजह? पुलिस करीबी लोगों पर क्यों कर रही शक

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Govindpuri double murder case: दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां और बेटे की हत्या के मामले ने पूरे इलाके...

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Three Bodies Found in Car:दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सफेद रंग...

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026

Serious Crimes in Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...

Delhi baraat minor murder incident

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2025

Delhi Murder in Baraat:दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बारात...

Next Post

‘राहुल को बनारस में लैंडिंग नहीं दी गई अनुमति, एयरपोर्ट एरिया के लगाता रहा चक्कर प्लेन’, कांग्रेस नेता का आरोप

China को भस्म करेंगे बाबा धीरेंद्र शास्त्री? स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल के जवाब में कहा- दरबार में लगाए अर्जी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist