Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
2-3 साल से लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल?

2-3 साल से लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल? फिर क्या हुआ कि लड़के ने ले ली लड़की की जान

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक 16 साल की 36 बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मासूम लड़की को बीच सड़क चाकूओं से गोदा गया। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार लड़की और साहिल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने इस केस से जुड़े मु्ख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उम्र 20 साल साहिल के रुप में हुई है। वहीं आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पकड़ा गया है।

लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल

खबरों की मानें तो दोनों 2-3 साल से लिव-इन में रह रहे थे। साहिल की दोनों बहनें उसे साक्षी से दूर रहने की सलाह दिया करते थे लेकिन वो नहीं मानता था। जब दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो आरोपी ने खुद ही गर्लफेंड़ की जान ले ली।

वकील बनना चाहती थी साक्षी

आपको बता दें, शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी अपने परिवार के साथ रहा करती थी। उसके घर में माता-पिता और छोटे भाई थे। घटना वाले दिन दोपहर डेढ़ बजे ही साक्षी की उसकी मां से बात हुई थी। साक्षी अपनी मां से कहा करती थी कि वो उनका बेटा बनकर दिखांएगी। इसी साल उसने 10वीं के पेपर दिए थे और वो बड़े होकर वकील बनना चाहती थी। आपको बता दें साक्षी का भाई राजमिस्त्री का काम करते हैं।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल उसे रास्ते में राकने लगा और उस पर कई बार चाकू से हमला करने लगा। इतने में भी वो नहीं रुका इसके बाद उसने लड़की पर पत्थर से हमला किया।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version