Sakshi Murder Case: केजरीवाल सरकार करेगी पीड़ित परिवार की मदद, 10 लाख देेने का किया ऐलान

Sakshi Murder Case: रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे। इस मामले में पुलिस साहिल से पूछताछ कर रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साक्षी के परिवार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की।

केजरीवाल सरकार करेगी मदद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करेगी। इसके साथ ही कोर्ट से आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ बड़े से बड़े वकील खड़े किए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे।

Exit mobile version