Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sakshi Murder case: पुलिस कर रही है साहिल के फोन की जांच

Sakshi Murder Case: पुलिस कर रही है साहिल के फोन की जांच, इंस्टग्राम चैट के जरिए जुटा रही अहम सबूत

नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे। इसी मामले में पुलिस मुख्य आरोपी साहिल से पूछताछ कर रही है। साहिल बार-बार अपना बयान बदले जा रहा है। हालांकि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस कर रही है साहिल के फोन की जांच

दिल्ली पुलिस साक्षी हत्याकांड मामले में साहिल से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस उसके फोन से अहम सबूत जुटा रही है। वहीं पुलिस को इसे लेकर साहिल के फोन से साक्षी और साहिल की इंस्टग्राम चैट मिली है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगा रही है कि साक्षी साहिल के अलावा कितनी लड़कियों से चैट कर रहा था। इसी सिलसिले में पुलिस साहिल के फोन की जांच कर रही है। आपको बता दें, पुलिस ने साहिल के फोन की CDR भी निकाली है, जिससे पता चल पाएगा कि साहिल किससे फोन पर बात करता है।

लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल

खबरों की मानें तो दोनों 2-3 साल से लिव-इन में रह रहे थे। साहिल की दोनों बहनें उसे साक्षी से दूर रहने की सलाह दिया करते थे लेकिन वो नहीं मानता था। जब दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो आरोपी ने खुद ही गर्लफेंड़ की जान ले ली। आपको बता दें, इस केस को लेकर दिन-प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Exit mobile version