Sakshi Murder Case: साहिल के हाथ के कलावा और गले में पहने हुए रुद्राक्ष का राज खुला, खुद बताई सारी सच्चाई

Sakshi Murder Case: रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे। इस मामले में पुलिस साहिल से पूछताछ कर रही है। जब साहिल का साक्षी को मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था तब सबकी नजरे साहिल के हाथ के कलावा और उसके गले में पहने हुए रुद्राक्ष में गई। इस सवाल का अब साहिल ने जवाब दिया है।

कहां से आया रुद्राक्ष ?

साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसने किसी पीर बाबा के कहने पर हाथ में ये कलावा पहना था। रुद्राक्ष के सवाल पर उसने बताया कि हरिद्वार में उसने ये खरीदा था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर कई रील पोस्ट करता था, जिसमें वो गले में रुद्राक्ष के साथ नजर आता था। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में उसने शिव भक्तों के गाने का इस्तेमाल किया है।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के युवक ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की हत्या कर दी। साहिल ने 20 बार साक्षी पर चाकू से हमला किया। तब भी उसका मन नहीं भरा और साक्षी को पत्थर उठाकर मारने लगा। लोग बस तमाशा देख रहे थे.. किसी में भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मासूम लड़की की मदद करे।

लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल

खबरों की मानें तो दोनों 2-3 साल से लिव-इन में रह रहे थे। साहिल की दोनों बहनें उसे साक्षी से दूर रहने की सलाह दिया करते थे लेकिन वो नहीं मानता था। जब दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो आरोपी ने खुद ही गर्लफेंड़ की जान ले ली।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version