Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sakshi Murder : कबूल किया अपना जुर्म, बताया हत्या करने का मकसद

Sakshi Murder Case: साहिल ने कबूल किया अपना जुर्म, बताया हत्या करने का मकसद

Delhi Murder: देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम मर्डर होता है..लोग सिर्फ तमाशा देख रहे होते हैं।कोई नहीं होता जो मासूम लड़की की मदद करे।दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल सरफराज नाम के एक लड़के ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड साक्षी की हत्या कर दी। लड़की की उम्र केवल 16 साल ही थी। बीते दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर दिया है और कहा है कि उसने इस हत्या को गुस्से में अंजाम दिया।

जब उसने लड़की की हत्या की तो उसका शव वहीं करीब आधे घंटे तक पड़ा रहा।आसपास के लोगों का फिर भी इतनी दया नहीं आई कि इसकी जानकारी पुलिस को दें। फिर पुलिस को जानकारी भी मिली तो वो भी इन्फॉर्मर से।

बताई हत्या की वजह

साहिल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि साक्षी कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी। इस घटना का खुलासा सोमवार को हुआ जब पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया और वीडियो में नजर भी आ रहा है कि लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल उसे रास्ते में राकने लगा और उस पर कई बार चाकू से हमला करने लगा। इतने में भी वो नहीं रुका इसके बाद उसने लड़की पर पत्थर से हमला किया। पोस्टमार्टम के अनुसार आरोपी ने उस पर 20 बार चाकू से हमला किया है।

वकील बनना चाहती थी साक्षी

आपको बता दें, शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी अपने परिवार के साथ रहा करती थी। उसके घर में माता-पिता और छोटे भाई थे। घटना वाले दिन दोपहर डेढ़ बजे ही साक्षी की उसकी मां से बात हुई थी। साक्षी अपनी मां से कहा करती थी कि वो उनका बेटा बनकर दिखांएगी। इसी साल उसने 10वीं के पेपर दिए थे और वो बड़े होकर वकील बनना चाहती थी। आपको बता दें साक्षी का भाई राजमिस्त्री का काम करते हैं।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version