Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sakshi Murder : घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

Sakshi Murder Case: घटनास्थल पर जाकर साहिल के साथ पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन

साक्षी मर्डर केस में दिन-प्रतिदिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं, आज दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया।इस दौरान पुलिस घटनास्थल पर साहिल को लेकर पहुंची थी। साहिल बार-बार अपना बयान बदले जा रहा है। हालांकि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

चार बजे पहुंची पुलिस घटनास्थल पर

सुबह चार बजे पुलिस की टीम आरोपी साहिल को स्पॉट पर लेकर पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने साहिल से उस स्पॉट के बारे में पूछा जहां वो साक्षी का इंतजार कर रहा था और जिस जगह उसने साक्षी की हत्या की। पुलिस ने ये भी समझने की कोशिश की कि उसने लड़की की हत्या को अंजाम कैसे दिया।

बताई हत्या की वजह

साहिल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि साक्षी कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी। इस घटना का खुलासा सोमवार को हुआ जब पुलिस के हाथ घटना का सीसीटीवी फुटेज लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया और वीडियो में नजर भी आ रहा है कि लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल उसे रास्ते में राकने लगा और उस पर कई बार चाकू से हमला करने लगा। इतने में भी वो नहीं रुका इसके बाद उसने लड़की पर पत्थर से हमला किया। पोस्टमार्टम के अनुसार आरोपी ने उस पर 20 बार चाकू से हमला किया है।

Exit mobile version