Site icon News1India

Sambhal: 2024 में फिर PM बनेंगे मोदी! ‘राहुल गांधी की पदयात्रा में जाना हराम है’, बोले सूफी धर्म गुरु

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद संभल से है। जहां सूफी धर्म गुरु ने भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध को सही बताया है। साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशान साधते हुए राहुल गांधी की पद यात्रा पर जाना हराम बताया है। तो वहीं दूसरी और 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना की है।

PFI पर प्रतिबंध लगाना सही फैसला

गौरतलब है कि सूफी संतों का कोई ठिकाना नहीं होता। सूफी धर्म गुरु संभल से होकर पानीपत जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। सुप्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपत, शाह विलायत के सज्जादानशीन और हरियाणा हज कमेटी के सदस्य ख्वाजा सय्यद मेराज हुसैन साबरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाकर सही किया है। यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। राष्ट्र के विरुद्ध गलत काम करने वाले संगठन पर अवश्य कार्यवाही होनी चाइए।

कांग्रेस खुद को नहीं जोड़ पा रही

इसी बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी वार किया। दरअसल उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा पर बोलते हुए कहा की कांग्रेस मुसलमानों की बहुत बड़ी दुश्मन है। कांग्रेस अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही, कांग्रेस खुद को नहीं जोड़ पा रही है देश को क्या जोड़ेगी। जो मुसलमान पद यात्रा में शामिल हो रहे है गलत कर रहे है। राहुल गांधी की पद यात्रा में जाना हराम है।

ख्वाजा सय्यद मेराज मियां ने कांग्रेस की पद यात्रा में शामिल होने पर ज़ुबानी फतवा लगाकर सियासत को गर्मा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया की 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है। यह देश सर्व धर्म के मानने वालों का देश है और मोदी जी सबके प्रधानमंत्री है।

Exit mobile version