Site icon News1India

Ghaziabad: निर्माणाधीन रैपिड रेल के लोहे के स्ट्रक्चर का गिरा टुकड़ा, गंभीर रुप से घयाल हुआ स्कूटी सवार

गाजियाबाद के थाना क्षेत्र मोदीनगर दिल्ली से मेरठ हाईवे पर निर्माणाधीन रैपिड रेल के निर्माण कार्य पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार की रात एक स्कूटी सवार व्यक्ति के ऊपर निर्माणाधीन भूपेन्द्र पुरी नॉर्थ साइड स्टेशन से लोहे के स्पेक्टर का टुकड़ा गिर जाने से स्कूटी सवार अभिषेक शर्मा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक को स्थानीय लोगों ने निकट के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

वहीं घायल व्यक्ति अभिषेक शर्मा को हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा शुक्रवार की शाम अपनी शादी की सालगिरह के लिए स्थानीय राज चौराहे से केक लेने के लिए अपने घर से निकले थे जैसे ही वह महेंद्रपुरी यू-टर्न से राज चोपला की तरफ मुड़े निर्माणाधीन नॉर्थ साइड स्टेशन से उनके ऊपर लोहे के स्ट्रक्चर का टुकड़ा आ गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहले भी हो चुका है हादसा

अभिषेक के परिजनों ने आईआरआरटीसी अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बता दें कि इससे पूर्व भी कुछ माह पूर्व ट्रैक पर लगाया जा रहा 50 टन वजनी ब्लॉक उस समय रोड पर आ गिरा था जब क्रेन के माध्यम से ब्लॉक ऊपर उठाया जा रहा था ब्लॉक गिरने से बैरिकेटिंग उखडकर सड़क से गुजर रहे वाहनों से टकरा गई थी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ दो लोग घायल हो गए थे स्थानिय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन स्टेशन से आयदिन दुकान के सेट पर पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री गिरते रहते हैं जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन रैपिड रेल अधिकारी इसकी तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे।

Exit mobile version