Site icon News1India

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा को लेकर गई ATS… मीडिया पर लगाया बैन, नए सिरे से की जाएगी जांच

सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा काफी चर्चा में रहती हैं। इस दौरान खबर आई है कि पाकिस्तानी सीमा हैदर को एटीएस के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि सीमा के घर के बाहर एटीएस के अधिकारी सादे कपड़ो के साथ तैनात थे। जब एटीएस सीमा हैदर को ले जा रही थी उस वक्त मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई। एटीएस सीमा हैदर को लेकर कहां गई और उसे कहां रखा जाएगा इसे लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

सीमा और सचिन के दर्ज किए जाएंगे बयान

सूत्रों की मानें तो एटीएस की टीम ग्रेटर नोएडा पुलिस से सीमा हैदर और सचिन के बयान की कॉपी लेगी। एटीएस के अधिकारी जांच में आए फैक्ट्स के नए सिरे से जांच करेंगे। कहा जा रहा है कि सीमा और सचिन का बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version