Site icon News1India

Shahjahanpur: पार्षद के पति से हुआ विवाद तो युवती ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगा ली आग, भाई बनाता रहा वीडियो

यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि कुआं पर कब्जे को लेकर पार्षद के पति का पड़ोसी युवती से विावद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जबकि भाई उसे बचाने के बजायवीडियो बनाता रहा। यह घटनाक्रम पार्षद के घर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

जानें क्या है पूरा मामला

वहीं गंभीर हालत में युवती को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के वार्ड नंबर फत्तेपुर रेती से पार्षद प्रतीक्षा गुप्ता के पति पवन गुप्ता के मकान के सामने कुआं है। जिसकों लेकर उनका पड़ोसी सुंदरलाल से काफी समय से विवाद चल रहा हैं। रविवार को कुआं पर सुमन गुप्ता नाम की महिला पूजन करने गई थी। जहां सुंदरलाल की बेटी सरोज यादव से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इस बीच सरोज यादव ने अपने भाई व एक अन्य व्यक्ति के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दोनों उसे बचाने के बजाय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि युवती ने अपने स्वजन की मौजूदगी में आग लगाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

 

Exit mobile version