Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

थम गई समाजवाद की आवाज़, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें राजनीतिक सफर

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 13, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा। आज यानी 13 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म, नई दिल्ली में रखा जाएगा।

वहीं शरद यादव की बेटी और उनके दामाद ने इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और लगातार 13 साल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की मौत गुरुवार को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। उनकी मौत की खबर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उनकी बेटी और बेटे ने ट्वीट पर लिखा, ” पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे “।

RELATED POSTS

सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से की मुलाकात, कहा-“पिछले दो सालों में BJP नेताओं और RSS ने सच्चाई छुपाई है”

April 8, 2022

आपको बता दें कि शरद यादव को पीछड़ो की राजनीति का चैंपियन माना जाता था। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने धुरविरोधी राष्ट्रवादियों और समाजवादियों को एक करने का काम किया। चलिए आपको शरद यादव के राजनीतिक जीवन के बारे में बताते है-

शरद यादव ने बिहार के मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार चुनाव जीता था। वो दो बार मध्यप्रदेश में जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा वो उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी सांसद चुने गए थे। शरद यादव गैर कांग्रेसवाद के कट्टर समर्थक थे।

बीजेपी व समाजवादी विचारों वाली जेडीयू को एक गठबंधन में जोड़े रखा

वहीं साल 2008 में उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक के रूप में ज़िम्मेदारी संभाली। अगले 5 साल तक वो इस पद पर कायम रहे और राष्ट्रवादी बीजेपी व समाजवादी विचारों वाली जेडीयू को एक गठबंधन में जोड़े रखा। हालांकि, 2013 में जब जेडीयू, एनडीए से अलग हुई तो शरद यादव ने संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बड़े नेताओं ने व्यक्त किया शोक

शरद यादव के निधन पर तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किए है। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं ने शरद यादव के निधन पर संवेदना जताई।

Tags: sharad yadavsharad yadav agesharad yadav biharsharad yadav deathsharad yadav death newssharad yadav is deadsharad yadav is no moresharad yadav no moresharad yadav profilewho is sharad yadav
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से की मुलाकात, कहा-“पिछले दो सालों में BJP नेताओं और RSS ने सच्चाई छुपाई है”

by Zeeshan Farooqui
April 8, 2022

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

Next Post

Weather Updates: ठंड का सितम रहेगा जारी, अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने के आसार

Joshimath Subsidence: पलभर में धंस सकता है जोशीमठ, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में हुआ बड़ा खुलासा, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा तेजी से धंसना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version