Site icon News1India

PM MODI के ख़ास दोस्त थे शिंजो आबे, भारत-जापान के बीच संबंध के लिए पद्मा विभूषण से सम्मानित

Shinzo Abe News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद आबे को हार्ट अटैक आया. शिंजो आबे का भारत से खास लगाव था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके व्यक्तिगत रिश्ते भी काफी मधुर रहे है. पीएम मोदी कई मौकों पर आबे को अपना खास दोस्त बताते रहे हैं. पीएम मोदी और शिंजो आबे एक-दूसरे की दोस्ती का जिक्र सार्वजनिक मौके पर कर चुके हैं. शिंजो आबे जब प्रधानमंत्री थे तब भारत-जापान के संबंधों को उन्होंने नई ऊंचाई दी थी. इसका अंदाजा अब इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत सरकार ने पिछले साल शिंजो आबे को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की मौत हो गई है. जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली मारी गई थी. गोली लगने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शिंजो आबे की मौत हो गई है.

Exit mobile version