Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
शिवपाल यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप

शिवपाल यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- भाजपा केवल बेईमानी और अधिकारियों के बल पर बोलती..

वही शिवपाल यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। जहां सपा पूरे उत्तर प्रदेश में सपा नगर पंचायत की सीट जीत रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल बेईमानी और अधिकारियों के बल पर यह बोलती है लेकिन समाजवादी पार्टी इन सभी सीट पर मुकाबला करके जीतेगी।

अजीतमल नगर पंचायत पहुंचे सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए रोड शो किया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओ ने जगह -जगह सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। आपको बता दें, रोड शो के दौरान सैकड़ो की संख्या में सड़कों पर कार्यकर्ता नजर आए।

बीजेपी पर लगाया आरोप

वही शिवपाल यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। जहां सपा पूरे उत्तर प्रदेश में सपा नगर पंचायत की सीट जीत रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल बेईमानी और अधिकारियों के बल पर यह बोलती है लेकिन समाजवादी पार्टी इन सभी सीट पर मुकाबला करके जीतेगी। इस समय पूरे प्रदेश में जनता ने मन बना लिया है भारतीय जनता पार्टी को हटाने का। जनता को मालूम है कि भरतीय जनता पार्टी ने इन 6 सालो में कोई काम नही किया है। केवल जनता को परेशान किया और झूठे वायदे किए महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

वही कल औरैया में बीजेपी के एक मंत्री को लेकर शिवपाल ने जबाब देते हुए कहा कि कल भी कोई एक मंत्री आए थे वह भी अधिकारियों के बल पर अधिकारी कह रहे थे। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। यह सरकार लोकतंत्र के विरोधी है संविधान के विरोधी है तो इस सरकार के लिए जनता ने मन बना लिया है विकास कार्य तो नही हुए केवल परेशान झूठे मुकदमे लिखवाना लोगो को परेशान करना जनता ने मन बना लिया है भारतीय जनता पार्टी को हटाना है। इसके साथ ही फफूंद सीट पर सपा से किसी प्रत्याशी को नही उतारने को लेकर कहा, वहां सभी सपा के प्रत्याशी है जो भी जीतेगा वह सपा का प्रत्याशी ही होगा।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version