Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, फ्लाईओवर के पास मिली लाश

राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, फ्लाईओवर के पास मिला शव..टुकड़ों में मिली लाश

दिल्ली में क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन राजधानी में दिल दहला देने वाली घटनाएं और मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के गीता कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.. जहां फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह एक शव मिला।लाश कई टुकड़ों में कटी मिली है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची और जांच करना शुरु कर दिया।

9 बजे की घटना

ये केस आज सुबह लगभग 9 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली की फ्लाइओवर के पास एक युवती की लाश पड़ी है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव को कई टुकड़ों में काटा गया है। आपको बता दे, हत्या क्यों की गई अभी तक इस बात का पता नहीं चला है।

श्रद्धा हत्याकांड की दिला दी याद

इस दिल दहला देने वाली घटना ने श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी है। आपको याद होगा पिछले साल श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर उसके शरीर के 35 से ज्यादा टुकड़े कर फेंक दिए थे। किसी को शव के टुकड़े ना मिले इसलिए आरोपी ने टुकड़ो को अलग-अलग जगह फेंक दिया था।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version