Site icon News1India

Delhi Crime: ढाबे के फ्रीज में मिली एक और श्रद्धा की लाश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है। बता दें की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। दरअसल, मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि, आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। आरोपी लड़के से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद लाशको ढाबे के फ्रिज में छिपाया था। पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद कर लिया है।

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया था। वहीं आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है। पुलिस आरोपी से पूछताढ कर रही है।

इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वहीं आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था। इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था। आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को में भी मानी थी। उसने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की। इतना ही नहीं आफताब ने ये भी माना था कि श्रद्धा की मौत के बाद उसके कई लड़कियों से संबंध थे। इसके अलावा पुलिस ने महरौली के जंगलों से श्रद्धा के शव के टुकड़ों को भी बरामद किया था। डीएनए टेस्ट में भी शव के टुकड़ों का श्रद्धा के पिता के सैंपल से मिलान हुआ था. पुलिस ने हाल ही में श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

Exit mobile version