Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
तीन दिन की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सरयू नहर से बरामद किए दो

Shravasti: तीन दिन की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सरयू नहर से बरामद किए दो बच्चों के शव, नहर में नहाते समय डूबे थे दोनों मासूम

आगरा। श्रावस्ती में सरयू नहर में दो बच्चों का पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। तीन दिन बाद बड़ी मशक्कत से दोनों बच्चे का शव बरामद किया गया। 72 घंटे से एसएसबी की टीम रबर बोट के सहारे उनकी तलाश कर रही थी। पीएसी और एसएसबी की टीम ने दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया है। मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में गमगीन माहौल है।

बता दें 3 दिन पहले श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाने के देवरा गांव में सरयू नहर के किनारे दो बच्चों का पैर फिसलने बड़ा हादसा हो गया। दोनों बच्चे पैर फिसलने से सरयु नहरमें जा गिरे।

दोनों बच्चे अपने घर से मवेशियों को चराने के लिए गए थे, बच्चे नहर में नहाने के लिए गए तो उनका पैर फिसल गया और वो नहर में जा गिरे। नहर में पानी काफी ज्यादा होने के कारण बच्चे डूबने लगे।

हालांकि, तत्काल सूचना के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तीन दिन की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे अंकेश और सूरज की उम्र करीब 14 साल बताई जा रही है।

Exit mobile version