Site icon News1India

Shravasti: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला, अनट्रेंड डॉक्टरों ने टुकड़ों में निकाला बच्चा

श्रावस्ती से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने में आई। जहां एक नर्सिंग होम में अनट्रेंड डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला के पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे को प्रसव के दौरान काटकर बाहर निकाला। जिसकी तस्वीरें आपको दिखाना नामुमकिन है क्योंकि यह तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है। अब पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए दर-दर की खाक छान रहा है।

घटना श्रावस्ती जनपद के थाना कोतवाली भिनगा के नए बाजार स्थित पुरानी दीवानी कचहरी की बिल्डिंग में संचालित सनराइज पॉली क्लीनिक की है। जंहा फर्जी तरीके से महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।

 

जब कि यहां पर सिर्फ मरीजों का इलाज करने की इजाज़त है। लेकिन 3 दिन इलाज के दौरान सुमिरता देवी नाम की गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान बच्चे को टुकड़े टुकड़े में पेट से काटकर निकाला गया।

जिससे जहां बच्चे की मौत हो गई। वहीं ये आरोप पीड़िता के पति लगाया है। उन्होंने कहा की पीड़ित महिला की हालत नाजुक है। अब उसका पति न्याय पाने के लिए दर-दर की खाक छान रहा है। वहीं आपको बताते चलें कि इसी तरह के फर्जी नर्सिंग होम में फर्जी डॉक्टरों ने 6 महीने पहले भी एक बच्चे की जान ली थी।

आज वही मामला फिर से दोहराया गया है। यहां पर बच्चे के टुकड़े-टुकड़े करके बाहर निकाला गया है। वंही CMO डॉक्टर शारदा प्रसाद तिवारी कहते हैं कि मामले की जांच करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version