Site icon News1India

Sitapur: अब हेलमेट उतारते ही बंद हो जाएगी बाइक, 10वीं के छात्र को आया ऐसा आइडिया जो बचाएगा लोगों की जान

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट की माने तो भारत में सबसे ज्यादा  सड़क दुर्घटनाएं होती है। भारत में लगभग हर घंटे 53 सड़क हादसे होते हैं। जबकि सड़क दुर्घटनाओं के कारण हर चार मिनट में एक मौत होती है। तो वहीं 90-95 फीसदी बाइक सवारों की मौत हेलमेट न पहनने की वजह से होती है। सड़क दुर्घटना के इन आंकड़ो को देखते हुए सीतापुर के छात्र ने एक ऐसा हेलमेट बनाया है जिसके उतारते ही बाइक का इंजन बंद हो जाता है।

छात्र को कैसे आया Idea

बता दें कि सीतापुर के 10वीं के छात्र ने एक हेलमेट बनाया है जिसको उतारने से बाइक का इंजन बंद हो जाता है। छात्र का नाम अरुण कुमार है। अरुण ने बताया कि ‘इसे उतारते ही बाइक बंद हो जाएगी। उसने बताया कि हमने बाइक और हेलमेट को वायरलेस कंट्रोलर से जोड़ा कर इन दोनों को हेलमेट में लगे एक बटन से जोड़ दिया है।

जब तक यह बटन सर से दबा रहेगा तब तक बाइक चालू रहेगी। हेलमेट उतारते ही बाइक अपने आप बंद हो जाएगी। वहीं छात्र ने बताया कि आए दिन हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए उन्हें यह आइडिया आया।

Exit mobile version