देश के कई राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगह पुरानी इमारतें और घर ढ़हने की खबरे लगातार सामने आ रही है. एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के तो 45 जिलों में तेज बारिश की चेताावनी जारी की है। बारिश के कारण नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि सेक्टर 111 के तालाब नहाने गए छह बच्चों की रविवार शाम को डूबने से मौत हो गई। सातवां बच्चा जिंदा निकाल लिया गया है। सभी बच्चे पास की ही शंकर विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। इन बच्चों के नाम वरुण, राहुल, देवा, अजीत, दुर्गेश और पीयूष का शव मिल चुका है। सभी बच्चे 08 से 13 वर्ष की आयु के थे। इनके परिजन निजी कंपनियों में काम करते हैं, जो यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड के मूलनिवासी हैं। बच्चों की मौत से इनके घरों में कोहराम मच गया है।

वहीं घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरफ, सिविल डिफेंस, गुरुग्राम पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी रही। मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव डीसीपी ईस्ट दीपक सहारन भी पहुंचे और जानकारी हासिल की। रेस्क्यू के लिए मौके पर पंप भी मंगवाए गए हैं। लगभग चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी छह बच्चों के शव को निकाला गया। बच्चों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों की पहचान पीयूष, देवा, अजीत, राहुल, दुर्गेश और वरुण के रुप में हुई है। पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम चार बजे के लगभग शंकर विहार कॉलोनी में रहे वाले सात बच्चे, जिनकी उम्र लगभग आठ साल से 13 साल के बीच के है। वो बजघेड़ा गांव के पास खाली जमीन पर बने तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान छह बच्चे कपड़े उतार कर तालाब में नहाने के लिए कूद गए, जबकि एक बच्चा नहाने नहीं गया। बच्चोॆ के डूबता हुआ देखकर वो बच्चा जोर से चिल्लाता हुआ पास में खड़े गार्ड के पास गया और घटना की सूचना दी गई। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।