Site icon News1India

पीड़िता की गुहार सुन स्मृति ईरानी का पिघला दिल, तुरंत मिला दिया अस्पताल में फोन ट्रेन से नहीं प्लेन से आना दिल्ली

रायबरेली, केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। यहां सलोन विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाने के दौरान सिरसी गांव में स्मृति ईरानी ग्रामीणों की समस्याएं सुनती हुई नजर आई। उसी दौरान विद्यावती नाम की महिला ने स्मृति ईरानी से अपना दर्द बयां किया।

स्मृति ईरानी को बताई अपनी समस्या

विद्यावती नाम की महिला ने स्मृति ईरानी से अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसे लीवर की समस्या है। स्मृति ईरानी ने बिना देरी किए तुरंत दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल के डॉक्टर सरीन को फोन लगा दिया। फोन नहीं उठा तो उन्होंने विद्यावती की तरफ दोबारा मुखातिब होते हुए कहा, तुम दिल्ली आ जाओ। स्टेशन से मेरे लोग आपको रिसीव करेंगे। इसी बीच विद्यावती ने ट्रेन को लेकर कुछ कहा तो स्मृति ईरानी समझीं कि उसे ट्रेन से जाने में समस्या है।

महिला की करेंगी मदद

स्मृति ने तुरंत कहा कि ठीक है जहाज़ से आना। इतना सुनकर विद्यावती के पति ने कहा नहीं मैडम हम ट्रेन से ही आ जाएंगे। स्मृति ने फिर कहा कि चिंता मत करो टिकट मैं कराऊंगी। फिर विद्यावती की तरफ मुड़ते हुए कहा वहां आओ मैं तुम्हे नई संसद भी घुमाऊंगी। विद्यावती से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दीदी की इस बात के लिए बहुत धन्यवाद है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version