Site icon News1India

National Herald Case LIVE: दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

Sonia Gandhi ED Interrogation: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए आज एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगी. कांग्रेस के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है. सोनिया गांधी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें News1इंडिया के साथ….

लंच ब्रेक के बाद दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचीं सोनिया

ईडी दफ्तर के बाहर निकलीं सोनिया

जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे: कांग्रेस

सत्य’ ही इस तानाशाही का अंत करेगा: कांग्रेस

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

संसद से विजय चौक तक विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद मार्ग थाने ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, यहां सभी (कांग्रेस) सांसद आए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी की बात की। वे (पुलिस) हमें यहां बैठने नहीं दे रहे हैं. (संसद) के अंदर चर्चा की अनुमति नहीं है और यहां वे हमें गिरफ्तार कर रहे हैं.

12: 35 PM, 26 July 2022

पुलिस ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को हिरासत में लिया

पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में विजय चौक तक मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य को हिरासत में लिया गया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

विजय चौक पर विरोध मार्च में राहुल गांधी भी शामिल

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक की ओर मार्च किया. विरोध मार्च में राहुल गांधी भी शामिल हुए.

BJP के लोग होते तो वे आगजनी करते: गहलोत

पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचीं. उनके साथ उनकी बेटी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं.

राहुल गांधी भी ईडी कार्यालय के समक्ष पेश हुए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी मां और पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी के साथ नेशनल हेराल्ड मामले के संबंध में पूछताछ के दूसरे दौर के लिए दिल्ली में ईडी कार्यालय के समक्ष पेश हुए.

फिर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोनिया गांधी से की गई पूछताछ के विरोध में कांग्रेस आज फिर संसद से सड़क तक विरोध करेगी.

सोनिया के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती

दूसरी बार ED के सामने पेशी होंगी सोनिया गांधी

Exit mobile version