Site icon News1India

सपा नेता दारा सिंह चौहान ने दिया पार्टी से इस्तीफा , बीजेपी में होंगे शामिल!

समाजवादी पार्टी के नेता दारा सिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी को बड़ा झटका दिया है. दारा सिंह चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सपा नेता मऊ के घोसी से विधायक थे. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वो दोबारा से बीजेपी में शामिल हो सकते है. सपा नेता ने विधानसभा अध्याक्ष सतीश महाना को पत्र भेज कर इस्तीफे की पेशकश की है.

बीजेपी से सपा में हुए थे शामिल

समाजवादी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. यूपी के मऊ से विधायक दारा सिंह चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बता दे कि दारा सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें यूपी के मऊ से विधायकी का टिकट दिया था और नेता ने जीत भी हासिल की. आज 15 जुलाई को विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र भेज कर इस्तीफे का खुलासा किया है. दरअसल खबरे है कि दारा सिंह चौहान पिछले दिनों से अखिलेश यादव के रवैये से नाराज थे.

सपा में शामिल होकर बीजेपी पर बोलेते थे हमला दारा सिंह

समाजवादी पार्टी में आते ही दारा सिंह चौहान ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जब बीजेपी ने 2017 में सरकार ने बनाई थी तो ये नारा दिया था सबका साथ सबका विकास। लेकिन बीजेपी ने साथ तो सबका लिया है लेकिन विकास केवल चंद लोगो का ही किया है और बाकियों को ऐसे ही उनके हाल पर छोड़ दिया था तो क्या ऐसे देश आत्मनिर्भर बनेगा, जहां लोगों को गुलाम बनाकर रखा जा रहा है.

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version