Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
महाराजगंज जेल पहुंचते ही SP विधायक इरफान सोलंकी की आंखों से छलके

महाराजगंज जेल पहुंचते ही SP विधायक इरफान सोलंकी की आंखों से छलके आंसू, सपा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर से महाराजगंज जेल लाया गया है। जैसे ही सपा विधायक इरफान सोलंकी महराजगंज पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। इरफान सोलंकी कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक है। वह पहले कानपुर जेल में बंद थे। पिछले दिनों सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इरफान सोलंकी से मिले थे। अब उन्हें महराजगंज जिला जेल में लाया गया है। कानपुर से 5 गाड़ियों में भारी पुलिस फोर्स के साथ कानपुर से महराजगंज जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है।

भावुक हुए इरफान सोलंकी

जब इरफान सोलंकी से पूछना चाहा कि क्या अखिलेश यादव के मिलने के बाद उन्हें कानपुर से महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी आंखों में आंसू साफ तौर पर देखा जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह इरफान सोलंकी के आंखों में आंसू हैं। जब सपा कार्यकर्ता उनसे उनका हालचाल जानना चाहा तो वह काफी भावुक हो गए। इरफान सोलंकी को महराजगंज जिला जेल में शिफ्ट करने बाद उनका मेडिकल चेकअप किया गया। इसके बाद उन्हें बैरक में शिफ्ट किया गया।

विधायिका के ऊपर पुलिस का दबदबा

इस बीच कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में इरफान सोलंकी के बांग्लादेशी नागरिक के निवास को सत्यापित करने का मामला उठाया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए कहा है

कि आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र समेत अन्य सत्यापन विधानसभा सदस्यों से किए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए। उन्होंने लिखा कि विधायक के पास आवेदन को सत्यापित कराने की व्यवस्था नहीं होती। विधायिका के ऊपर पुलिस का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। सपा विधायक इरफान सोलंकी पर भी बांग्लादेशी की नागरिकता प्रमाणित करने को लेकर भी केस दर्ज हुआ है।

इरफान सोलंकी पर कई मामले दर्ज

बता दें कि इरफान सोलंकी को एक महीने पहले जाजमऊ में एक महिला की झोपड़ी जलाने के मामले में आरोपी करार किए गया था। जिसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए था। इसके अलावा उन पर फर्जी आधार कार्ड के जरिये मुंबई की हवाई यात्रा करने का मामला भी दर्ज है। फिर आधार कार्ड के फर्जी सत्यापन के आधार पर बांग्लादेशी नागरिक का कार्ड बनवाने सहित कई मामले उन पर दर्ज किए गए।

Exit mobile version