News1India

आजम खान पर गवाह को धमकाने का लगा आरोप, 5 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज

सपा का वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। पिछले महीनों से सीतापुर जेल में बंद है। उन्हें 87 मामलों में से 86 मामलों में जमानत दे दी है। लेकिन एक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अभी फैसला नहीं दिया है। अब सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर गवाह को धमकाने का मुक़दमा दर्ज किया गया है। वहीं आज़म खान सहित 6 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिसमें पूर्व पूर्व मंत्री आजम खान को नामजद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आजम खान पर धारा 147,195-A,506 और 120B के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है। गवाह का नाम नन्हे बताया जा रहा है जिसने आज़म खान पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें 2019 में दर्ज मुक़दमें में पीड़ित नन्हे गवाह है।फिलहाल कोतवाली में आजम के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवा दिया गया है।

दरअसल आजम खान पर रामपुर के MP,MLA कोर्ट में 2022 से केस चल रहा है। उनपर आरोप था कि आजम खान के ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे रामपुर पब्लिक स्कूल की तीन अलग-अलग शाखाओं के लिए कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर गलत तरीके से मान्यता प्राप्त कर ली गई थी।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल करते हुए आजम खान की पत्नी डॉक्टर तजीन फातमा को धारा 420 के अंतर्गत आरोपी बना दिया था। लेकिन  इस मामले के शिकायतकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट पर सवाल खड़े करते हुए इस मामले में आजम खान को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की थी।

ये भी पढ़े–CM केजरीवाल ने की ”मेक इंडिया नंबर 1” की शुरूआत, कहा देश को इन पार्टियों के भरोसे छोड़ा तो 75 साल में और पीछे रह जाएंगे

Exit mobile version