Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सपा की 62 सदस्यों की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, चाचा शिवपाल को दी

सपा की 62 सदस्यों की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, चाचा शिवपाल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसको क्या पद मिला  

सपा पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस कार्यकारिणी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया हैं। सपा नेता आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है।

चाचा शिवपाल को मिला तोहफा

बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को सूची जारी की गई है जिसमें पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर विवादित बयान देने के कारण चर्चा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में चाचा शिवपाल को अहम रोल अदा करने के कारण तोहफा दिया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यादव परिवार के 6 सदस्य शामिल

62 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश सहित यादव परिवार के पांच सदस्यों को शामिल किए गए हैं। इसमें अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रो राम गोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव को कार्यकारिाणी सदस्य बनाए गए हैं। 

Exit mobile version