Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, BJP पर साधा निशाना, कहा- आपके नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोल रहे हम

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 21, 2022
in बड़ी खबर, विशेष, हरियाणा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह हरियाणा के नूंह से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। बता दें कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का आज 105 वां दिन है। इस यात्रा में आज सीएम अशोक गहलोत समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा, ‘कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है, क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है।

आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है- राहुल गांधी

#WATCH | Congress party's Bharat Jodo Yatra resumes from Patan Udaipuri in Nuh, Haryana.

(Source: AICC) pic.twitter.com/DsDfYz1vX0

— ANI (@ANI) December 21, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करने पर पार्टी नेता राहुल गांधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है- एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज है। इसमें दो विचारधारा लड़ती आ रही हैं। एक विचार धारा चुने हुए लोगों को फायदा पहुंचाती है। दूसरी विचारधारा जो जनता की आवाज है उसके लिए लड़ाई करती है। यह लड़ाई चलती आ रही है, चलती जाएगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझसे बीजेपी के नेताओं ने पूछा कि यात्रा की क्या जरूरत है? मैंने उनको जवाब दिया कि आपके नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जब भी यह लोग इस देश में नफरत फैलाने निकलते हैं, तो हमारे विचारधारा के लोग मुहब्बत व प्यार फैलाना शुरु करते हैं। यह नई लड़ाई नहीं है यह लड़ाई हजारों साल पुरानी है।

RELATED POSTS

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

पहले फेज में 3 दिन हरियाणा में रहेगी यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज में यात्रा 3 दिनों तक हरियाणा में रहेगी और 24 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी। इन 3 दिनों में राहुल गांधी सबसे ज्यादा समय नूंह में बिताएंगे। 21 दिसंबर को यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी, जिसके बाद सुबह 10 बजे फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी। वहीं शाम 4 बजे यात्रा नसी बास से शुरू होकर भड़ास नगीना तक जाएगी और फिर नूंह के आकेड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

22 दिसंबर, यानी की दूसरे दिन यात्रा मलाब से शुरू होकर फिरोजपुर जाएगी, इसके बाद शाम 4 बजे यात्रा घासेड़ा में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा गुरुग्राम के सोहना कस्बे में जा पहुंचेगी जहां एक और जनसभा की जाएगी। रात में यात्रा लाखवास में रुकेगी और फिर 4 बजे पाली चौक पहुंचेगी। फिर 6 बजे फरीदाबाद में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे और यहीं यात्रा का ठहराव भी होगा।

Tags: 'rahul gandhibharat jodo yatraBJPCongressHaryanalatest news in hindi
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post

IFS अधिकारी ने ट्वीटर पर शेयर किया 'लकड़ी' का ऐसे Video जिसे देखकर दंग रह गए लोग

UP Madrasa Weekly Holiday: यूपी के मदरसों के नियमों में बड़े बदलाव, शुक्रवार की जगह इस दिन होगी छुट्टी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist