Site icon News1India

Meerut: इंटरनेशनल गौ तस्कर रहे अकबर बंजारा पर फिर पुलिस की कार्रवाई, शहर के बीचों बीच बनी करोड़ो रुपये की कोठी हुई ज़ब्त

इंटर नेशनल गौ तस्कर और असम में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अकबर बंजारा की संपत्ति पर मेरठ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज मेरठ शहर में बीचोंबीच बनी अकबर बंजारा की करोड़ो की आलीशान कोठी को पुलिस ने जब्त कर सील लगाने की कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया । कोठी के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है । आपको बता दें कि बंजारा परिवार की करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति को मेरठ पुलिस ज़ब्त कर चुकी है। ये अकूत संपत्ति बंजारा परिवार ने गौतस्करी कर अर्जित की थी।

पुलिस ने बंजारा परिवार पर कसी नकेल

अकबर बंजारा और शमीम बंजारा मेरठ के फलावदा के रहने वाले थे । दोनों पर मेरठ के फलावदा और अन्य थानों और अन्य राज्य गौतस्करी और अन्य गैंगस्टर व आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकबर बंजारा अपने भाई सहित असम में मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद से मेरठ पुलिस ने बंजारा परिवार पर नकेल कसनी शुरू कर दी और लगातार संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है ।

6 करोड़ रुपए की कोठी को किया सील

एसएसपी मेरठ रोहित सिंह साजवान ने बताया कि अकबर बंजारा और उसका भाई आसाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए हैं अकबर बंजारा और उसका परिवार इंटरनेशनल गौ तस्कर की लिस्ट में शुमार था जहां पुलिस ने पूर्व में ही अकबर बंजारा की 45 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर लिया था वहीं अब नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में करीब 6 करोड़ रुपए की कोठी को सील किया गया है । यह कोठी 3 मंजिला इमारत थी। बता दें कि अकबर बंजारा के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में मुकदमे कायम है खासतौर से फलावदा थाना क्षेत्र में अकबर बंजारा और के परिवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अधिकतर मुकदमे दर्ज है ।

Exit mobile version