Site icon News1India

Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, भाषाण के दौरान मारी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक , पश्चिमी जापान के नारे के नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई हैं. गोली लगने से भाषण के दौरान आबे गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट आया। फिलहाल उनकी स्थिति काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। बचने की संभावना नहीं के बराबर है।

साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे का खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की परंतु उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।

‘एनएचके’ ने घटना का फुटेज जारी किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

पुलिस ने बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध ने आबे को भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर की उम्र 40 साल है।

Exit mobile version