गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gonda: सपा नेता उज्मा राशिद को छोड़ना होगा शत्रु संपत्ति का मकान, DM के निर्देश पर भेजा बेदखली का नोटिस

by Juhi Tomer
मार्च 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शहर में किरायेदार के रूप में शत्रु संपत्ति का नक्शा पास कराकर मकान का निर्माण कराने के मामले में नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष व सपा नेता उज्मा राशिद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार अखिलेश कुमार राजस्व टीम के साथ रकाबगंज स्थिति आवास पर पहुंचे और बेदखली की नोटिस चस्पा की।

वहीं उन्होंने दो दिन में मकान खाली करके प्रशासन को सौंपने का लिखित निर्देश दिया। वहीं यह कार्यवाही उस वक्त हुई, जब उज्मा अस्पताल में इलाजरत अपने वालिद की तीमारदारी में लगी थीं। उनके साथ शौहर डॉ. राशिद इकबाल, उज्मा की मां और अन्य परिवारी जन भी मौजूद रहे। जिस वक्त नोटिस चस्पा किया गया, घर में ताला लगा था। नोटिस के वक्त कोई सामने नहीं आया।

RELATED NEWS

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मई 21, 2026
Gonda Paraspur bypass

Gonda के परसपुर में ₹13 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाईपास, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

जनवरी 15, 2026

निवर्तमान चेयरमैन उज्मा राशिद के खिलाफ शत्रु संपत्ति कब्जाकर मकान बनाने के मामले में जांच का आदेश साल 2021 में दिया गया था। वहीं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष उजमा रासिद पर किरायेदार के रूप में नियम विरुद्ध नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण कराने में अब जाकर कार्रवाई हुई है। दूसरी ओर प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में खलबली मची रही।

आजादी के बाद तय कि गई थी शत्रु संपत्तियां

आजादी के बाद 1968 में शत्रु संपत्तियां तय कि गई थी। पाकिस्तान बंटवारे से यहां जो लोग संपत्ती छोड़कर चले गए और वहां के नागरिक हो गए थे। उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करके शासन ने अपने संरक्षण में ले लिया था। वहीं साल 2017 में शत्रु संपत्तियों के मामले में केंद्र सरकार की ओरसे संशोधन किया गया, और कई तरह के नियंत्रण किए गए। इसके बाद से लोगों की निगाहें शत्रु संपत्तियों पर टिक गई। अब शत्रु संपत्तियों की जांच होगी और नए नियमों के तहत कार्रवाई तय होगी।

Tags: Gondagonda newsGonda News in HindiGonda News Today
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Gonda crocodile attack

गोंडा में खौफनाक हादसा: अंतिम संस्कार में आये दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026

Gonda crocodile attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी...

Gonda Paraspur bypass

Gonda के परसपुर में ₹13 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाईपास, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Gonda Paraspur bypass: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में सरकार ने एक...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Gonda

चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

by Mayank Yadav
अगस्त 5, 2025

Gonda youth beaten: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के...

Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
अगस्त 3, 2025

Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया।...

Next Post

Pilibhit: राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, पानी की टंकी के निर्माण के लिए चिन्हित की गई जगह में हेरफेर, JCB से नष्ट की गन्ने की फसल

Aligarh: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को किडनैप करके किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी दे रहा है वायरल करने की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist