Site icon News1India

UP News: अगले हफ्ते यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, Congress के प्रांतीय अध्यक्ष निकालेंगे प्रादेशिक यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अधयक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले हफ्ते यूपी में आने वाली है। इसके समर्थन में सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने- अपने प्रभार क्षेत्र के जिलों में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा करेंगे। प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पश्चिमी उत्तर, नुकुल दुबे अवध जोन व देवपाट, पूर्वांचल में विधायक वीरेंन्द्र चौधरी प्रयागराज प्रांत में अजय राय, बुंदेलखंड और कानपुर प्रांच में अनिल यादव और ब्रज जोन में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रादेशिक भारतो जोड़ो यात्रा निकाली जाएंगी।

वहीं प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं की पीसवृद्धि, बेरोजगारी की समस्याएं, प्रदेश में बढ़ते अपराध, चरमाई स्वास्थय व्यवस्था, प्रदेश के किसानों को खाद की समस्या, चीनी मिलों द्वारा किसानों को भुगतान न किए जाने, पदेश की स्वास्थय व्यवस्था आदि के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Exit mobile version