Site icon News1India

Road Accident: आगरा में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौके पर मौत

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे के शिकार फिरोजाबाद के निवासी हैं जो आगरा में अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। मिलि जानकारी के अनुसार, आगरा- फतेहाबाद मार्ग पर देर रात करीब पौनें 11 बजे लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई।

वहीं कार की रफ्तार इतनी तेंज थी कि पेंड़ से टकराने पर उसके परखच्चे उड़ गए। कार में मृत मिले तीनों युवक हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिलें हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जें में लेकर परिजनों को सूचना दी।

हादसे में मरने वाले तीन युवक फिरोजाबाद ते जाटवपुरी के पहने वाले थे। इनकी शिनाख्त इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी पर घरों में कोहराम मच गया। लोग देर रात्रि से हॉस्पिटल पहुंच गए।

Exit mobile version