Site icon News1India

UP Election: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार लगाया आरोप कहा- यादव सरनेम वाले पुलिसकर्मियों को दी जा रही जबरन छुट्टी 

चुनाव आए और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु ना हो तो कैसे चुनाव कहलाएगा। चुनाव आते ही पार्टिया कुछ ना कुछ तराशती जरूर है वरना चुनाव में खेला कैसे होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनावों से पहले आरोप- प्रत्यरोप का खेल शुरु हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में यादव पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सभाओं में सरकारी कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

भाजपा पर लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोला सीट पर उपचुनाव में समाजवादी प्रत्याशी को धारा 110 की नोटिस देना निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के 40 मंत्री तो अपनी सुरक्षा के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। लेकिन वह आतंक फैला रहे हैं। रविवार को जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भय और प्रलोभन देकर भाजपा नेता मतदान को प्रभावित करने की चाले चल रहे हैं। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब भाजपाई उपचुनाव में जिस तरह के हालात बना रहे हैं। उससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव किस तरह हो पाएंगे। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयुक्त को फौरन इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

यादव सरनेम वाले पुलिसकर्मियों की दी जा रही जबरन छुट्टी- अखिलेश

इसके अलावा निवार्चन आयुक्त आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर केस दर्ज करें। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने अधिकारिक ट्विट्र हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा कि पारदर्शी तरीके से चुनाव जीत नहीं सकते इसलिए हुक्मरान सत्ता का दुरुपयोग कर रहें हैं। लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले सुनियोजित तरीके से एक जाति विशेष के पुलिस कर्मियों को लम्‍बी छुट्टी पर भेजने की घटना निंदनीय है।

Exit mobile version