Site icon News1India

UP News: डिग्री कॉलेज के छात्र के साथ अध्यापक और गार्ड ने की बदसलूकी, बट से पीटने का लगा आरोप, जमकर हुआ हंगामा

हमिरपुर जिले के सुंदरलाल शिवहरे डिग्री कॉलेज से एक छात्र के साथ अध्यापक और गार्ड द्वारा बदसलूकी और मारपीट करने के मामला सामने आया है। बता दें कि परीक्षा की सूची में हस्ताक्षर कराने के दौरान शुक्रवार को छात्र और अध्यापक में नोंकझोक हुई। आरोप है कि इसके बाद महाविद्यालय के गार्ड वस्टाफ ने छात्र को कमरे में बंद कर बंदूक की बटों से बेरहमी से पीटा।

जिससे आक3ोशित होकर छात्रों ने महाविद्यालय में हंगामा काटने लगे। छात्रों का रुख देख महाविद्यालय के प्राचार्य कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं पीड़ित छात्र मे विद्यार्थी परिषद के नेताओं के साथ पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने पीड़ित छात्र री हर संभव मदद कर उसे न्याय दिलाने की ठान ली है। पीड़ित छात्र महेंद्र प्रजापती समेत अभिषेक शर्मा व आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा ढाई सौ रुपये प्रति प्रयोगात्मक परीक्षा के हिसाब से वसूला जा रहा है। इसके बावजूद विद्यालय का स्टाफ छात्रों के साथ आए दिन बदसलूकी का व्यवहार करता है। आक्रोशित छात्रों ने इस घटना की जानकारी अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा को तहरीर सौंप कर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version