Site icon News1India

Sultanpur: स्कार्पियो में डंपर ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां आज कांग्रेस नगर अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी स्कार्पियो गाड़ी में डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कांग्रेस नेता की मौत हो गई और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये। उनकी मौत के बाद एक तरफ जहां घर में कोहराम मचा है तो वहीं दूसरी तरफ समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है।

डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार

वहीं आपको बता दें यह दर्दनाक घटना अयोध्या-प्रयागराज राज मार्ग पर गोसाईगंज थानाक्षेत्र के टाटिया नगर बाईपास की है। शहर के पलटन बाजार निवासी नौशाद खान उर्फ खान बाबा सोमवार देर शाम घर वापस लौट रहे थे। वे टाटिया नगर पहुंचे ही थे कि सामने से आई तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया और डंपर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने गेट तोड़कर गाड़ी से निकाला बाहर

तो वहीं सामने से हुई इस जोरदार टक्कर में कांग्रेस नेता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कांग्रेस नेता को लोग एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उनके शव लेकर घर आ गये।

समर्थकों में शोक की लहर

वहीं ये दुःखद खबर जंगल में आग की तरह फैल गईं। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग और उनके समर्थक उनके अंतिम दर्शनों के लिए घर पहुंच गये। थानाध्यक्ष गोसाईगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। अभी परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version