Site icon News1India

Sultanpur News: चुन चुन मारूंगा, घर पर बुलडोजर चलवा दूंगा- पुलिस अफसर ने किया जनता से वादा, अब वीडियो हो रहा वायरल

यूपी के सुल्तानपुर में बीते दिनों दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि पुलिस ने इस मामलें में अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर एक साथ सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस बीच एक पुलिस अफसर का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शक्स कह रहा है कि दुर्गा माता की धार्मिक यात्रा में जिसने दुस्साहस किया है उसे मिट्टी में मिला दूंगा।

बता दें कि बुधवार को सोशल मड़िया पर यह वीडियों सामने आया वहीं इस वीडियों में पुलिसकर्मी जनता को संबोधित करता नजर आ रहा है, अपने संबोधन में पुलिसकर्मी को यह कहते सुना जाता है, “दुर्गा माता की इस धार्मिक यात्रा मैं जिस किसी ने भी दहशत फैलाई है, मैं आप से वादा करता हूं उनको मिट्टी मैं मिला दूंगा. जिसने भी ऐसा किया है, मैं तुमसे वादा कर रहा हूं कि उन्हें सजा दी जाएगी. उनके घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सोमवार शाम को जब जुलूस इब्राहिमपुर इलाके में एक मस्जिद के पास पहुंचा, तो लोगों के एक समूह ने तेज संगीत बजाने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने कहा कि इस दैरान हाथापाई भी हुई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और जुलूस में शामिल लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस टीम पहुंची तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया. उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों और दुकानों पर पथराव भी किया।

अमरेंद्र बहादुर ने कहा कि इस मामले में चार FIR दर्ज की गई हैं। आईपीसी की विभिन्न धाराओं 147, 307, 295-A, 505, और 353 पर मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद इब्राहिमपुर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version