Site icon News1India

Swar By-Election: ‘हम थूकते गए सीटें और वो चाटते गए…’, अपने पुराने अंदाज में दिखे आजम खान, BJP पर जमकर बरसे

रामपुर की विधानसभा 34 स्वार में अब सियासत की लड़ाई ज़ुबानी होती जा रही है। एक तरफ आजम खान चुनावी मैदान में उतर कर सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के लिए जनता से वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा अपना दल और निषाद पार्टी संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी को लड़ाने के लिए भाजपा और सहयोगी दलों ने स्वार में पूरी ताकत झोंक दी है।

विकास और बटने वाला पैसा किसका है…

आजम खान ने आज स्वार विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा गठबंधन प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी पर जुबानी हमला बोला।

आजम खान ने भाजपा और अपना दल निषाद पार्टी के संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी का नाम लिए बिना कहा कि स्वार की गलियां, सड़कें और इसका विकास और बटने वाला पैसा ये किसका है। यह मेरा दिया हुआ है ( आजम खान यहां रामपुर के सांसद रहते हुए विकास कार्यों के लिए पास किए गए पैसे की बात कर रहे हैं वही उस समय शफीक अहमद अंसारी नगरपालिका स्वार के चेयरमैन थे) ।

मैंने दूध ख़ौला कर रखा स्वार वालों तुम्हारे लिए, मुझे क्या पता था कि…

आजम खान ने मंच से बोलते हुए कहा कि वाह रे नमक हराम वाह, बिरादरी की नाक कटवा दी। आजम खान ने कहा कि मैंने दिया था पैसा मेरे ही पैसे से मुझ पर घुर्रा रहे हो। आजम खान ने तंज़ करते हुए कहा- वाह यह है चोट्टी बिल्ली, मैंने दूध ख़ौला कर रखा था स्वार वालों तुम्हारे लिए मुझे क्या पता था बिल्ली ही चोर है। चाट गई सारी मलाई, पी लिया सारा दूध, और कहां चढ़ाया फूल की जड़ों में ले जाकर।

गंदगी खानी थी तो खाते, सीधे-सीधे फूल लेकर आते

आजम खान ने पार्टी सिंबल कप प्लेट पर टिप्पणी करते हुए कहा, गंदगी खानी थी तो खाते, सीधे-सीधे फूल लेकर आते, क्या निशान लाये हैं प्लेट, प्लेट लाये हैं अच्छा। टट्टी पर चांदी का बारक लगाकर गू खायेंगे, सीधे नही खायेंगे। हिम्मत की होती अगर ईमान का सौदा ही किया था तो ठीक से किया होता ताकि बे-ईमान वाले तुम्हारे साथ होते। आजम खान यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हम थूकते गए सीटे और वोह चाटते गए अब हमने थूकना बंद कर दिया है।

Exit mobile version