Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नैंसी पेलोसी को ताइवान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, चीन ने लगाए प्रतिबंध

Taiwan: नैंसी पेलोसी को ताइवान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, चीन ने लगाए प्रतिबंध

चीन की धमकियों को बेअसर साबित कर अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी बीती रात ताइवान पहुंच गई है। जिसके बाद नैंसी पेलोसी को ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ताइवान और अमेरिका की इन नजदीकियों से गुस्साए चीन ने ताइवान पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं।

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रात 8:26 बजे मलेशिया से ताइवान पहुंचीं। एयरपोर्ट पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेंन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ताइवान की संसद में पेलोसी के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ।

अमेरिका को ताइवान के साथ अपनी दोस्ती पर गर्व

जिसमें नैंसी पेलोसी ने भी संबोधन दिया। इस दौरान ताइवान की राष्ट्रपति ने पेलोसी को ताइवान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ प्रॉपिटियस क्लाउड्स विद स्पेशल ग्रैंड कॉर्डन’ से सम्मानित किया गया।

इसी बीच सम्मान स्वीकार करते हुए पेलोसी ने कहा कि अमेरिका को ताइवान के साथ अपनी दोस्ती पर गर्व है। अमेरिका हर स्तर पर ताइवान का साथ देगा। पेलोसी ने कहा पूरा अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा है। ताइवान के ढाई करोड़ नागरिकों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक अहम है। क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना कर रही है।

चीन ने ताइवान पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध

इस बीच पेलोसी की ताइवान यात्रा से बौखलाया चीन ताइवान को हर तरह से परेशान करना चाहता है। चीन ने ताइवान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। चीनी सरकार ने ताइवान को नेचुरल सैंड देने पर रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है।

वहीं चीन ने ताइवान के 100 से ज्यादा फूड सप्लायर से आयात पर प्रतिबंध लगाया था। पेलोसी के ताइवान पहुंचने से ठीक पहले ताइवान पर साइबर हमला कर राष्ट्रपति की वेबसाइट सहित सरकारी वेबसाइट्स हैक कर ली गयीं। ताइवान के प्रमुख ताइपे हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। चीन के युद्धक विमान ताइवान की सीमा के ऊपर उड़ान भरते नजर आए। चीन की नौसेना ने ताइवान के चारों तरफ युद्धपोत तैनात करके युद्ध अभ्यास कर दिया है।

ये भी पढ़े-Nancy Pelosi: ताइवान के साथ अमेरिका अपना वादा निभाएगा, चिप बिल से दोनों देशों को होगा फायदा

Exit mobile version